आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज विधानसभा सकलडीहा के सोनी मैरेज लॉन सकलडीहा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सकलड़ीहा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी श्री सूर्यमुनि तिवारी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बेमिसाल हैं। देश की 140 करोड़ जनता ने अपने प्रधानसेवक पर भरोसा किया और इस भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की कालावधि में देश को शांति, समृद्धि और विकास की गति दिखाई है।
सूर्यमुनि तिवारी जी ने इस सार्थक व प्रभावी सम्मेलन का आयोजन करने हेतु सभी पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक अभिनंदन एवं आभार प्रेषित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की सरकार ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में समाज के हर अंग को, हर वर्ग को उसका अधिकार और सम्मान प्रदान किया है। महिलाओं को सशक्त करने और पुराने कानूनों में सुधार करके महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा रहा है। समाज के वंचित वर्ग को आरक्षण देकर प्रगति में सहभागी बनाया गया और सभी वर्गों के विकास के लिए नवद्वार सरकार ने खोले हैं।