उत्तर प्रदेश विस चुनावों के चौथे चरण को गति देते हुए भाजपा ने अपने जन संपर्क अभियान में आज सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र की फगुईया ग्रामसभा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आज डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत भाजपा प्रत्याशी एवं भावी विधायक सूर्यमुनी तिवारी ने भाजपा के समर्थन में जनता तक पार्टी के आदर्शों का प्रचार-प्रसार किया। विस चुनावों के मद्देनजर प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी और उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं की ओर से जनता तक संगठन की नीतियां पहुँचाने का प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं।
जन-संपर्क अभियान में उनके साथ अन्य युवा सहयोगीगण उपस्थित रहे और बहुत से ग्रामों में जनता के बीच पहुंचकर अपने योगदान से चुनाव प्रचार की सबसे प्रमुख जिम्मेदारी का वहन किया। भारतीय जनता पार्टी के अंतर्गत लंबे समय से जनता के सुख दुख में शामिल रहे प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी जी ने जनता के बीच पहुंचकर उनसे उनकी समस्याओं पर चर्चा की और भाजपा विकास नीतियों का वर्णन जनता के बीच किया।