सकलड़ीहा विधानसभा के विशुनपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मिशन 2024 को लेकर वार्तालाप की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह जी के आवस पर आयोजित हुई इस बातचीत में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का निर्देश दिया गया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर से जीतेगी।
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से गांव गांव संगठनात्मक कार्य योजना को मजबूत बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में विशुनपुरा गांव में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। इनके बदौलत पुन: भाजपा लोकसभा चुनावों में जीत का परचम फहराएगी। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया।