आज विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के चहनिया बाजार में त्रिदेव कार्यकर्ता समागम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें चंदौली के लोकप्रिय विकासपुरुष सांसद व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार मा० डा महेंद्र नाथ पाण्डेय जी पहुंचे और सकलडीहा से भाजपा प्रत्याशी एवं लोकप्रिय जननेता सूर्यमुनी तिवारी के समर्थन में जनता से भारी बहुमत की अपील की। इस कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि इस क्षेत्र में भाजपा का प्रचंड बहुमत है और उन्होंने दावा किया कि चौथे चरण में भाजपा 50 से भी अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
जनता के मध्य भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों और नीतियों को रखते हुए उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मौजूदा विधायक द्वारा कभी विकास कार्यों को लेकर पहल नहीं की गई है, इसलिए यहां की जनता त्रस्त है लेकिन भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी हमेशा जनता के बीच खड़े रहे हैं। अब यहां की जनता उन्हें विजयी बनाकर सदन भेजेगी ताकि जनता के विकास को गति मिल सके। कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में एक बार पुनः भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनाने का संकल्प को दोहराया।