यशस्वी लोकप्रिय विकासपुरूष सांसद चंदौली एवं केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार मा० श्री डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय जी हाल ही में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करने हेतु अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली पहुंचे हुए थे, जहां उनका हार्दिक स्वागत कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान उनके साथ चंदौली की सकलड़ीहा विधानसभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं क्षेत्र के जनप्रिय नेता सूर्यमुनि तिवारी और अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एवं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय जी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर अलीनगर-सकलड़ीहा मार्ग पर निर्माणाधीन मटकुट्टा रेलवे ओवरब्रिज, नौबतपुर में मेडिकल कॉलेज, चंदौली में सब्जी मंडी और निर्माणाधीन सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। जिसके बाद वह भाजपा समर्थकों के साथ कैथी वाराणसी स्थित भूत भावन भगवान मार्कण्डेय महादेव जी का दर्शन एवं पूजन किया और भोलेनाथ से लोककल्याण की मंगल कामना की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता का आशीष ग्रहण करते हुए उनसे विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।