"आमजन की सुविधाओं में वृद्धि, यही तो हैं संकल्प से सिद्धि।।" इसी विकसपूर्ण विचारधारा के साथ जनपद चंदौली को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने हेतु कृतसंकल्पित व प्रतिबद्ध जनप्रिय नेता व सांसद जी आदरणीय डॉक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय जी को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी जी ने सम्पूर्ण जनपदवासियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। सूर्यमुनी तिवारी जी ने जानकारी देते हुए कहा कि,
"हमारे जनप्रिय सांसद एवं कैबिनेट मंत्री भारत सरकार आदरणीय डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय जी के नेतृत्व में जनपद के स्थानीय लोगों की दीर्घकालिक मांग को ध्यान में रखते हुए जिलामुख्यालय स्थित रेलवे उपरगामी सेतु के नीचे 34 लाख की लागत से सार्वजनिक सुविधाओं से युक्त पुरुष व महिलाओं हेतु अलग अलग अत्याधुनिक सामुदायिक भवन के बहुप्रतीक्षित निर्माण का कार्य आज से प्रारंभ हो गया, अब शीघ्र ही अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सामुदायिक भवन का लाभ यहां के स्थानीय बंधुओं सहित अन्यत्र स्थानों से आने वालों लोगों को भी मिलेगा।"