आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "मेरा बूथ सबसे मजबूत" कार्यक्रम को प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लाइव सुना गया। इस दौरान अनेकों स्थानों पर पार्टी की ओर से एलईडी लगाकर मोदी जी के प्रभावशाली भाषण का लाइव प्रसारण कार्यकर्ताओं को सुनाया और आह्वान किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर मेहनत करें। इसी क्रम में चंदौली की सकलड़ीहा विधानसभा के ग्राम झांसी की बूथ संख्या 222 में "मेरा बूथ सबसे मजबूत" कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने सूना और प्रेरणा ली।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लोकप्रिय विकासपुरूष सांसद चंदौली व यशस्वी केंद्रीय मंत्री भारत सरकार मा श्री डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय जी का आगमन हुआ, जिसंक स्वागत अभिनंदन चंदौली से प्रमुख भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी के साथ साथ अन्य मान्यगणों के द्वारा किया गया। मोदी जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि आज भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए समर्पित है। आज देश को भाजपा पर भरोसा है, हम संतुष्टिकरण की राह पर चलते है। भाजपा की नीतियों पर भरोसा है और भाजपा के कार्यकर्ता उन नीतियों को जन जन तक पहुंचकर उनके भरोसे को और पक्का कर रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम से हमें माननीय मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
वहीं इस वर्चुअल सम्बोधन के अंतर्गत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मा श्री डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय जी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सम्बोधन ने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार किया है। श्री मोदी ने कल मध्य प्रदेश के भोपाल से मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के जरिये देश भर के भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। सभी जिलों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल सम्बोधन को सुना।