चन्दौली पश्चिमी मण्डल के विभिन्न बाज़ार क्षेत्रों में #NextGenGST के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत चन्दौली बाज़ार, मुगलसराय, बबुरी बाज़ार एवं बनौली चट्टी जैसे प्रमुख व्यापारिक स्थलों पर भाजपा के लोकप्रिय नेताओं ने दुकानदारों और आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। अभियान का उद्देश्य था जनता और व्यापारियों को नई GST दरों में हुई कमी और उसके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना।
इस जनसंपर्क कार्यक्रम में चन्दौली पश्चिमी मण्डल के जनप्रिय विधायक आदरणीय श्री रमेश जायसवाल जी ने चन्दौली बाज़ार और मुगलसराय में व्यापारियों से भेंट कर उन्हें NextGenGST के तहत आए सकारात्मक बदलावों के बारे में अवगत कराया। वहीं, बबुरी बाज़ार में भाजपा के लोकप्रिय नेता आदरणीय श्री सूर्यमुनि तिवारी जी और बनौली चट्टी में वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री शम्भूनाथ जी ने व्यापारियों से संवाद कर नई व्यवस्था के तहत मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।
अभियान के दौरान न सिर्फ व्यापारियों को NextGenGST के सरल एवं पारदर्शी ढांचे की जानकारी दी गई, बल्कि ग्राहकों को भी यह बताया गया कि नई दरों से उन्हें किस प्रकार सीधा लाभ मिलेगा। व्यापारियों ने सरकार के इस कदम की सराहना की और विश्वास जताया कि इससे व्यापारिक प्रक्रिया और अधिक सहज व लाभकारी होगी। यह अभियान क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा एवं जागरूकता फैलाने में सफल रहा।