आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें संगठनात्मक विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा अगिआँव, भोजपुर (आरा) के लोकप्रिय विधायक भाई महेश पासवान जी भी साथ उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनता से संवाद को प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी ने अपने अनुभव साझा करते हुए जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान देने का मार्गदर्शन दिया। उनकी प्रेरणादायी बातों से कार्य को और अधिक समर्पण व ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली। इस दौरान संगठन सशक्तिकरण और जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।