जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले उन्होंने भगवान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर वाराणसी के बुलाए विद्वान पंडितो ले द्वारा अखंड रामायण का की शुरुआत कराई। तत्पश्चात आयोजक सदस्यों की ओर से उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इसके उपरांत यह पाठ 24 घंटे तक चला। इस दौरान तमाम की संख्या में श्रोतागण श्रद्धालु आए।
बताते चलें कि इस कार्यक्रम का समापन भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ। जिसमे आयोजक समिति के साथ सुर्यमुनि तिवारी ने भी भक्तो को प्रसाद का वितरण किया। वहीं इस कार्यक्रम में इस दौरान क्षेत्र के कई लोगो ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं इस विशेष मौके पर, उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति विद्यमान रही।