पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सकलडीहा के राजनेता सूर्यमुनि तिवारी जी ने बताया कि आज विधानसभा पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के ग्राम सिकरी में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण संकल्प सभा में सम्मिलित होकर देवतुल्य कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों से संवाद किया. मोदी सरकार के 11 वर्षों की यह यात्रा सेवा, समर्पण और सुशासन की अनुपम मिसाल है. विकसित भारत के संकल्प में आप सबकी भागीदारी प्रेरणादायी है.
बता दे कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है. इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में शामिल करना है. इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय क्षेत्रों में भारत को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए प्रेरित करना है. इस आंदोलन का मूल दर्शन नागरिकों को एकजुट करना है. उन्हें एक नए, समृद्ध, विकसित भारत के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए. इसे विकास प्रक्रिया में किसी भी समूह को पीछे नहीं छोड़ना चाहिए. इस प्रकार, यह सतत विकास, समावेशी विकास और सामाजिक सद्भाव पर जोर देता है.