बीते दिवस उत्तर प्रदेश राज्य के चंदौली जिला स्थित बबुरी गांव के निकट क्षेत्रों में उत्पन्न सिंचाई समस्याओं से किसानों ने चंदौली से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सूर्यमुनि तिवारी को अवगत कराया। जहां इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए सरकार से समर्थन मांगा एवं जल्द से जल्द निवारण के लिए अपील भी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओ के साथ बबुरी सहित आसपास के सिंचाई क्षेत्रों का भ्रमण किया। जिसके साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि सरकार नदियों को सिंचाई बांधो से जोड़कर पर्याप्त जल देने वाले रास्तों को आसान कर रही है। वहीं उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में केंद्र सरकार से दरख्वास्त कर किसानों की प्रत्येक समस्या के लिए समग्र रूप से प्रयासरत है। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार से सिंचाई के लिए जल आपूर्ति की उचित व्यवस्था एवं एमएसपी भुगतान की मांग की।
बताते चलें कि इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से निवेदन करते हुए, कहा कि इस समय बबुरी नहर की वितरिकाओं में समय पर पानी नहीं मिल रहा है। जिससे सिंचाई के पानी की कमी के कारण फसलें जल रही है तथा अंतिम छोर पर पानी नहीं पहुंचने के कारण किसान परेशान है। वहीं कई जगहों पर नहरों में रेत जमा पड़ी है। जिसकी सफाई नहीं की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं सभी से आग्रह करता हूं की इन समस्याओं का निवारण कराया जाए। वहीं इसके उपरांत उन्होंने केन्द्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की किसानो को विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी। वहीं इस विशेष मौके पर सूर्यमुनि तिवारी के साथ भाजपा पार्टी के कई सदस्य एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।