Suryamuni Tiwari
  • होम
  • जानें
  • नवीनतम जानकारी
  • भाजपा मेनीफेस्टो 2022
    • लोक कल्याण संकल्प पत्र - 2022
    • स्वस्थ प्रदेश
    • सक्षम युवा
    • सशक्त नारी
    • समृद्ध कृषि
    • सुशासन
    • अर्थव्यवस्था एवं औद्योगिक विकास
    • आधारभूत संरचना
    • सबका साथ, सबका विकास
    • सांस्कृतिक धरोहर एवं विकसित पर्यटन
    • सुगम शिक्षा
  • जुडें
  • जन सुनवाई

सूर्यमुनी तिवारी-श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन त्यौहार के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई

सूर्यमुनी तिवारी-श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन त्यौहार  के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधागीता में उपदेश सुनाया,
धर्म युद्ध को धर्म बताया.
कर्म तू कर मत रख फल की इच्छा,
यह सन्देश तुम्हीं से पाया.
अमर है गीता के बोल सारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा..॥
॥ श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी ॥

प्रभु श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आप सभी को सहस्त्रों बधाइयां. हमारे हिन्दू धर्म में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और बड़े ही भक्ति भाव से प्रभु के बाल गोपाल स्वरुप को सजाया संवारा जाता है. इस दिवस पर ऐसा लगता है जैसे समस्त देश वृंदावन बन गया हो और कृष्ण लहर प्रवाहित होकर आनंद बरसा रही हो. देश में मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है और प्रभु श्री कृष्ण की लीलाओं को झांकी के माध्यम से दर्शाया जाता है. इन सभी धार्मिक क्रियाकलापों से हम सभी को तो भक्ति का बोध होता ही है, साथ ही हमारे बच्चों को भी अपनी युगों प्राचीन संस्कृति, सभ्यता और परम्पराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है.

इस तरह जन्माष्टमी का त्यौहार समस्त देश में मंगल का संचार लेकर आता है और सभी के जीवन को नवता, शुभता और श्रृद्धा के भाव से लबरेज कर देता है. भारत में तो जन्माष्टमी का अपना विशेष महत्व है, यहां प्रभु के बाल गोपाल चरित्र को बेहद प्रेम से सजाया संवारा जाता है और मुरली मनोहर के जन्मदिवस पर बड़े बड़े आयोजन भी किये जाते हैं. किन्तु उससे भी कहीं अधिक बढ़कर जन्माष्टमी हमें ज्ञान देती है. भारत के प्राचीनतम और पवित्र पौराणिक ग्रन्थ श्रीमद भगवद्गीता में स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि,

जब जब समाज में बुराई का प्रभाव बढ़ेगा और धर्म की हानि होगी तो मैं इस दुनिया में अवतार लूंगा और बुराई का विनाश करने व अच्छाई का साथ देने के लिए अधर्मियों का अंत करूंगा.

आज जब हमारे समाज में नशा, शराब, भ्रष्टाचार, बाल एवं स्त्री अपराध जैसे अधर्म बढ़ रहे हैं और व्यक्ति सामाजिक पतन की ओर बढ़ता चला जा रहा है. ऐसे में आवश्यकता है कि हम अपने राम और कृष्ण के सिद्धांतों पर चले. सभी एकजुट होकर इस जन्माष्टमी प्रण लें कि भगवान श्री कृष्ण के दिखाए धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और राष्ट्र उत्थान के लिए फल की इच्छा किये बिना अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. तभी हम सच्चे अर्थों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाए जाने के अधिकारी होंगे.

उपरोक्त आशाओं और निवेदन के साथ आप सभी राष्ट्रवासियों को जन्माष्टमी की कोटि कोटि शुभकामनाएं. आप सभी का जीवन खुशहाल हो, उल्लासपूर्ण हो और आप सभी प्रगति के मार्ग की ओर उन्मुख हो सकें. जय श्री कृष्णा..!!

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

सूर्यमुनि तिवारी-शिवराम राजगुरु जी  की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

सूर्यमुनि तिवारी-शिवराम राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

सूर्यमुनि तिवारी- सकलडीहा में प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

सूर्यमुनि तिवारी- सकलडीहा में प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के स्वास्तिक लॉन, बथावर में भाजपा सकलडीहा पश्चिमी मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार...

सूर्यमुनि तिवारी- मझिलेपुर में तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

सूर्यमुनि तिवारी- मझिलेपुर में तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के ग्राम मझिलेपुर में आयोजित श्री वीरेंद्र कुमार पाण्डेय जी के पूज्य पिताजी के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में सूर्यम...

सूर्यमुनि तिवारी- चन्दौली में ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में शामिल हुए

सूर्यमुनि तिवारी- चन्दौली में ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में शामिल हुए

जनपद चन्दौली मुख्यालय स्थित चन्दौली रेस्टोरेंट में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सूर्यमुनि तिवारी जी ने सहभागिता की। इस अ...

सूर्यमुनि तिवारी - मुगलसराय में प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान  सरकार की उपलब्धियों पर रखा विचार

सूर्यमुनि तिवारी - मुगलसराय में प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सरकार की उपलब्धियों पर रखा विचार

विधानसभा मुगलसराय (पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर) के बी.पी. इंटर कॉलेज, दिहुलिया हसनपुर में आयोजित नियमताबाद दक्षिणी मंडल की पंडित दीनदयाल उपाध्य...

सूर्यमुनि तिवारी- चंदौली में पलक मेडिकल स्टोर के शुभारंभ में शामिल हुए , स्वास्थ्य सेवाओं को बताया महत्वपूर्ण पहल

सूर्यमुनि तिवारी- चंदौली में पलक मेडिकल स्टोर के शुभारंभ में शामिल हुए , स्वास्थ्य सेवाओं को बताया महत्वपूर्ण पहल

जनपद चंदौली में डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी के के. जी. नंदा हॉस्पिटल परिसर में पलक मेडिकल स्टोर के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर प...

सूर्यमुनि तिवारी- चंदौली में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला में हुए शामिल

सूर्यमुनि तिवारी- चंदौली में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला में हुए शामिल

जनपद चंदौली में भारतीय जनता पार्टी के चंदौली पश्चिमी मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के द्वितीय दिवस की कार्यश...

सूर्यमुनि तिवारी - पत्रकार आशीष विद्यार्थी को जन्मदिन की दी बधाई

सूर्यमुनि तिवारी - पत्रकार आशीष विद्यार्थी को जन्मदिन की दी बधाई

सूर्यमुनि तिवारी ने दैनिक जागरण के पत्रकार एवं सत्यम चिल्ड्रन एकेडमी के डायरेक्टर आशीष विद्यार्थी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बध...

सूर्यमुनि तिवारी- विधानसभा मुगलसराय में विभिन्न वैवाहिक समारोहों में शामिल हुए , नवदंपतियों को दी शुभकामनाएं

सूर्यमुनि तिवारी- विधानसभा मुगलसराय में विभिन्न वैवाहिक समारोहों में शामिल हुए , नवदंपतियों को दी शुभकामनाएं

दिनांक 19 फरवरी 2026 को विधानसभा मुगलसराय (दीनदयाल नगर) क्षेत्र में आयोजित विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रमों में सूर्यमुनि तिवारी ने सहभागिता की औ...

सूर्यमुनि तिवारी- रमना (वाराणसी) में गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए , विनोद तिवारी को दी शुभकामनाएं

सूर्यमुनि तिवारी- रमना (वाराणसी) में गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए , विनोद तिवारी को दी शुभकामनाएं

सूर्यमुनि तिवारी आज रमना, वाराणसी में अपने पैतृक ग्राम बबुरी निवासी बड़े भाई श्री विनोद तिवारी (उत्तर प्रदेश पुलिस) के नवनिर्मित भवन के गृह ...

सूर्यमुनि तिवारी- चंदौली में  आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की जिला कार्यशाला में हुए शामिल

सूर्यमुनि तिवारी- चंदौली में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की जिला कार्यशाला में हुए शामिल

सूर्यमुनि तिवारी आज जनपद चंदौली स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला...

सूर्यमुनि तिवारी- ग्राम अमेठ (मोहनियां) में शोकाकुल परिवार से मिले , व्यक्त की गहरी संवेदनाएं

सूर्यमुनि तिवारी- ग्राम अमेठ (मोहनियां) में शोकाकुल परिवार से मिले , व्यक्त की गहरी संवेदनाएं

सूर्यमुनि तिवारी ने बिहार के विधानसभा क्षेत्र मोहनियां अंतर्गत ग्राम अमेठ में छोटे भाई अंशु चतुर्वेदी जी की पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक...

सूर्यमुनि तिवारी- ग्राम नौगरहा में स्व. सुदामा यादव को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से किया भेंट

सूर्यमुनि तिवारी- ग्राम नौगरहा में स्व. सुदामा यादव को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से किया भेंट

सूर्यमुनि तिवारी ने विधानसभा मुगलसराय (पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर) अंतर्गत ग्राम नौगरहा में स्वर्गीय सुदामा यादव जी (मास्टर साहब) के निधन पर ग...

अधिक जानें...

सूर्यमुनि तिवारी के अभियानों का हिस्सा बने, आज ही सब्सक्राइब करें

भाजपा के बैनर तले उत्तर प्रदेश की सकलढीहा विस में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे सूर्यमुनि तिवारी अपने अभियानों को लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें। 


© Suryamuni Tiwari & Navpravartak Initiative Terms  Privacy