दिनांक 19 फरवरी 2026 को विधानसभा मुगलसराय (दीनदयाल नगर) क्षेत्र में आयोजित विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रमों में सूर्यमुनि तिवारी ने सहभागिता की और नवदंपतियों को शुभाशीष प्रदान किया। सबसे पहले ग्राम सभा घूरो में ग्राम प्रधान रमेश सोनकर की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर परिवार को बधाई दी। इसके पश्चात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर कनौजिया के यहां हिनौली व्हाइट पैलेस में आयोजित उनकी बहन के विवाह समारोह में सहभागिता की।
इसी क्रम में दुल्हीपुर स्थित शिव पार्वती लॉन में छोटे भाई संदीप गुप्ता की बहन के विवाह समारोह तथा कटेसर पड़ाव के बासदेव लॉन में नन्द राज पांडेय की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में भी उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सूर्यमुनि तिवारी ने सभी नवदंपतियों के सुखमय दांपत्य जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक आयोजनों में सहभागिता आपसी सौहार्द और संबंधों को सुदृढ़ बनाती है।