विधानसभा सकलडीहा के अंतर्गत चतुर्भुजपुर (बट्ठी) निवासी, भारतीय जनता पार्टी के सशक्त स्तम्भ, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भगवान दास जी का 31 जनवरी की रात्रि हृदयाघात से हुआ असामयिक निधन पार्टी, परिवार और हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दुःखद समाचार से पूरे क्षेत्र एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त है। स्वर्गीय भगवान दास जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में संगठन को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। उनका सरल स्वभाव, कर्मठता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।
सूर्य मुनि तिवारी जी ने दिवंगत नेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री भगवान दास जी का जाना संगठन के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों और समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।