सूर्यमुनि तिवारी ने विधानसभा मुगलसराय (पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर) अंतर्गत ग्राम नौगरहा में स्वर्गीय सुदामा यादव जी (मास्टर साहब) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। निधन का समाचार प्राप्त होते ही वे उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुदामा यादव जी का सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की। सूर्यमुनि तिवारी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। उन्होंने परिवार के प्रति हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।