पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश के नेता सूर्यमुनि तिवारी जी ने बताया कि आज जनपद चंदौली के विधानसभा सकलडीहा के ग्राम सहरोई में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर 'विकसित भारत निर्माण' का संकल्प देशवासियों में राष्ट्र की प्रगति व प्रतिष्ठा के अभ्युदय का विश्वास बना है।आज भारत प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ अर्जित कर रहा है। हमारे प्रमुख स्तंभ 'युवा, महिला, किसान और गरीब' को सशक्तिकरण और स्वावलंबन प्रदान करने को समर्पित यह संकल्प यात्रा जन-जन के नवजागरण का संदेश बनी है।