कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इस दौरान सूर्यमुनि तिवारी जी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।
सूर्यमुनि तिवारी जी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि दिवंगत की स्मृतियाँ सदैव परिवार और समाज के बीच प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।


