अपने संबोधन में सूर्यमुनि तिवारी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और जनसंपर्क के स्तर पर मजबूत बनाना है। इस प्रकार की कार्यशालाएं कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों, कार्यशैली और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती हैं।सूर्यमुनि तिवारी जी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान के लिए निरंतर प्रयास करें। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।