कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों से संवाद करते हुए सुर्यमुनि तिवारी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और बूथ स्तर पर सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि सेवा, सुशासन और जनसंपर्क को मजबूत करने का अवसर है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से संवाद कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक भी लिया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, आगामी गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अभियान के माध्यम से पार्टी ने गांव स्तर पर संपर्क बढ़ाने और जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में प्रयास करने का संकल्प दोहराया।