आज चन्दौली लोकसभा क्षेत्र में भाजपा केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। चंदौली जिला मुख्यालय पर भाजपा के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ लोकसभा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय जी ने हवन पूजन करने के बाद किया। कार्यक्रम में चंदौली लोकसभा से भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी के साथ साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद मंत्री जी ने आयोजित जनसभा में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान लोकसभा क्षेत्र के विकास को तेजी से गति दी है और इसके चलते ही विपक्षी दलों के लोगों के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं दिख रहा है।
इस मौके पर सूर्यमुनि तिवारी जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और भाजपा की जबर्दस्त लहर को देख कर निश्चित रूप से कह सकता हूं कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चन्दौली से हमारे लोकप्रिय प्रत्याशी सांसद चन्दौली व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार मा. श्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय जी प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं। इस दौरान माननीय मंत्री जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने और पूरे मन से समर्पित होकर प्रधानमंत्री मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए अपील भी की।