पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के नेता सूर्यमुनि तिवारी जी ने बताया कि विगत दिवस अपने जनपद चंदौली के विधानसभा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के बूथ संख्या 220 जफरपुर में हम सब के लोकप्रिय नेता विकासपुरूष सांसद चंदौली व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार माननीय डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय जी के साथ वोटर चेतना महाअभियान में शामिल होकर नव मतदाताओं का उत्साहवर्धन किया। हमारे हृदयप्रिय 18 वर्षीय नव मतदाता वोटर चेतना महाअभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर लोकतंत्र को मजबूत करें।