अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास, सुशासन तथा गरीब कल्याण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास और आमजन के जीवन स्तर में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।
सूर्यमुनि तिवारी जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनसंपर्क के माध्यम से ही इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
कार्यशाला के दौरान बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें सरकार की नीतियों व उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करना था।