आज चंदौली लोकसभा के अंतर्गत सकलडीहा विधानसभा में आयोजित 'बूथ अध्यक्ष सम्मेलन' में लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी, केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय जी, कैबिनेट मंत्री गुजरात सरकार श्री ऋषिकेश भाई पटेल जी व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री गिरीश चंद्र यादव जी के साथ साथ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी ने भी बूथ अध्यक्षों एवं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया और विकास कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर "अबकी बार 400 पार", "फिर एक बार मोदी सरकार" के नारों को जन जन की प्रखर आवाज बताया गया। वहीं सूर्यमुनि तिवारी ने इस मौके पर कहा कि चंदौली की देवतुल्य जनता कमल का फूल खिलाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।
बताते चलें इस बार संसदीय क्षेत्र चन्दौली की जनता के आशीर्वाद से मा डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय जी ने बतौर भाजपा प्रत्याशी के रूप में 76 लोकसभा चन्दौली से नामांकन दाखिल किया है एवं जनसभा को सम्बोधित कर मोदी जी के 400 पार के मिशन को सफल बनाने के लिए बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प से ही विकसित चंदौली का सपना पूरा होगा। आज चंदौली उत्तर प्रदेश का सबसे प्रगतिशील ज़िला बन रहा है।