उत्तर प्रदेश, चंदौली की सकलड़ीहा विधानसभा के अंतर्गत शक्ति केंद्र बरठी और सकलड़ीहा में आज भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री सूर्यमुनि तिवारी जी ने नुक्कड़ सभा की। उन्होंने सभा को संबोधित कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी एवं जनप्रिय नेता माननीय डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय जी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
सूर्यमुनि तिवारी जी ने यह नुक्कड़ सभा संसदीय क्षेत्र के बरठी और सकलड़ीहा क्षेत्र में आयोजित की। इसमें मुख्य रूप से भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर सूर्यमुनि जी ने कहा कि जनता जनार्दन अपने मत की शक्ति से चंदौली में एक बार फिर कमल खिलाएगी और तीसरी बार श्री नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाकर विकसित राष्ट्र का निर्माण करेगी, इस पर उन्हें पूर्ण विश्वास है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जन जन तक भाजपा की उपलब्धियां पहुंचाने की अपील भी की।