सकलड़ीहा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों देवी दुर्गा के पावन उत्सव नवरात्रि की धूम है और क्षेत्र के लोग विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी सनातन संस्कृति के रंग में रंगकर अपने आध्यात्मिक जीवन को संवार रहे हैं। इसी क्रम में सकलड़ीहा में विभिन्न स्थानों पर श्री रामायण पाठ एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया जा रहा है।
अपने धार्मिक कर्तव्यों का वहन करते हुए आज भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी जी अपने विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र में श्री सतेंद्र सिंह "बब्बू" जी (पूर्व प्रधान) के यहां रामायण पाठ प्रीतिभोज में सम्मिलित होने ग्राम पंचायत मजिदहा में पहुंचे, इसी के साथ उन्होंने ग्राम पंचायत डेवड़ा में श्री मुन्ना मिश्रा जी के यहां रामायण पाठ प्रीतिभोज में पहुंचकर सभी आत्मीय जनों से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया।