मृत्यु जीवन का ध्रुव सत्य है, कह सकते हैं कि जीवन यात्रा में एक मृत्यु ही ऐसा पड़ाव है, जो किसी को अपने आगोश में लेने में कभी कोई भेदभाव नहीं करती है। परलोकागमन जीवन का आधार और अवश्यंभावी प्रक्रिया है, जिसे हम भले ही कुछ समय के लिए स्वीकार न करें लेकिन मन से इसकी ग्राह्यता को हमें अंगीकार करना ही पड़ता है। दुख-सु:ख के इन्हीं क्षणों को अपने क्षेत्र के आम जनों के साथ साझा करने हेतु आज सकलड़ीहा विधानसभा से प्रमुख भाजपा नेता श्री सूर्यमुनि तिवारी विभिन्न स्थानों पर पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में अपनों को खो चुके परिवारों के दुख को बांटा और शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
इसी क्रम में वह विधानसभा सकलडीहा की ग्राम पंचायत जुड़ा हरधन में स्व क्षमाशंकर तिवारी जी के दुखद निधन की सूचना मिलने पर उनके परिवारजनों से मिले और शोक संवेदनाएं व्यक्त की, इसके साथ ही सूर्यमुनि जी विधानसभा सकलडीहा की ग्राम पंचायत जुड़ा हरधन में श्री विनोद सिंह जी के यहां शोक संवेदनाएं व्यक्त करने हेतु पहुंचे। साथ ही उन्होंने विधानसभा सैयदराजा की ग्राम पंचायत बूढ़ेपुर में श्री राजन उपाध्याय जी के पूज्यनीय पिताजी की तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।