चंदौली संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मा डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय जी को विजयी बनाने हेतु आज विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुड़ा हरधन व सरौली (टांडा खुर्द) में भाजपा नेता श्री सूर्यमुनि तिवारी जी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर जनसभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें सूर्यमुनि जी ने कहा कि डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय जी के द्वारा क्षेत्र में अनेकों विकास योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है, वह क्षेत्र की जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहे हैं और अगर उन्हें तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वह विकास कार्यों से कभी पीछे नहीं हटेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। अभियान में सूर्यमुनि जी ने कहा कि देश में 2014 से पहले आम जनता में केंद्र सरकार के प्रति बहुत ही आक्रोश रहता था, किंतु जब से देश में भाजपा सरकार की अगुवाई में विकास कार्यों की बरसात होनी शुरू हुई है, जनता बहुत ही उत्साहित और खुश है। आज मा मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा है, उन्होंने भाजपा को प्रचंड रूप से जीताकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।