भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्री चंदौली के लोकप्रिय सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय जी के दिशा निर्देश भारतीय जनता पार्टी से सकलड़ीहा विधानसभा से भावी प्रत्याशी एवं भाजपा प्रभारी सूर्यमुनि तिवारी ने चहनिया मंडल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पूरा गणेश व पूरा विजई गांव के अंतर्गत बाढ़ पीड़ितों के मध्य जाकर उन्हें राहत सामग्री वितरित की। सकलड़ीहा विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में गए और पीड़ितों को राहत शिविर का सामान वितरित किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएँ जानी और उनके निदान का भरोसा भी दिलाया। इस मौके पर विशेष रूप से ग्राम सभा मे जिलाधिकारी चन्दौली श्री संजीव सिंह जी, उपजिलाधिकारी सकलडीहा श्री अजय मिश्रा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सर्वेश कुशवाहा जी, सकलडीहा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री सूर्यमुनि तिवारी जी, डा० के०एन० पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
गौरतलब है कि बिहार में बाढ़ की समस्या काफी अधिक है, बरसात के मौसम में बाढ़ की समस्या अक्सर विकराल रूप ले लेती है, जिसके चलते ग्रामवासियों का रोजमर्रा का जीवन ठप्प हो जाता है और खेतों में पानी भरने व मुख्य मार्गों के कट जाने से आम जनता को अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, साथ ही भोजन का प्रबंध कर पाना भी लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जनप्रतिनिधि के कर्तव्यों का पालन करते हुए सूर्यमुनि तिवारी एवं उनके संगी-सहयोगियों ने जनमानस के मध्य जाकर सहायता सामग्री का वितरण किया।