भारतीय जनता पार्टी से सकलड़ीहा विधानसभा से भावी प्रत्याशी एवं भाजपा प्रभारी सूर्यमुनि तिवारी ने चहनिया मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा की अगुवाई में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए बाढ़ पीड़ितों के मध्य जाकर उन्हें राहत सामग्री वितरित की। चहनिया मंडल आईटी संयोजक कमल कुमार दुबे द्वारा उपलब्ध कराई जानकारी के अनुसार सकलड़ीहा विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में गए और पीड़ितों को राहत शिविर का सामान वितरित किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएँ जानी और उनके निदान का भरोसा भी दिलाया।
गौरतलब है कि बिहार में बाढ़ की समस्या काफी अधिक है, बरसात के मौसम में बाढ़ की समस्या अक्सर विकराल रूप ले लेती है, जिसके चलते ग्रामवासियों का रोजमर्रा का जीवन ठप्प हो जाता है और खेतों में पानी भरने व मुख्य मार्गों के कट जाने से आम जनता को अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, साथ ही भोजन का प्रबंध कर पाना भी लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जनप्रतिनिधि के कर्तव्यों का पालन करते हुए सूर्यमुनि तिवारी एवं उनके संगी-सहयोगियों ने जनमानस के मध्य जाकर सहायता सामग्री का वितरण किया।