इस दुनिया में सबसे बड़ा सच यह है कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है। यही बात मनुष्य के जीवन पर भी लागू होती है। हम सभी अपने अपने जीवन में अपने पारिवारिक जनों, रिश्तेदारों और संगी साथियों से कुछ इस तरह से जुड़ जाते है, जिनके देहांत या मृत्यु पर हमे बेहद अफ़सोस होता है। साथियों के सुख-दुख में खड़े रहने के इसी क्रम में सकलड़ीहा विधानसभा से प्रमुख भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी जी आज महुरा ग्राम पंचायत में पहुंचे।
जनपद चंदौली में विधानसभा सैयदराजा के ग्राम पंचायत महुरा में राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा श्री मनोज सिंह यादव "काका जी" के पिताजी का निधन हो गया, जिसकी सूचना पर सूर्यमुनि तिवारी जी सहयोगियों के साथ महुरा गाँव में मनोज सिंह यादव जी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में उन्हें हिम्मत बंधाई।