जीव जगत में सर्व व्यापक सत्य है कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है। यही बात मनुष्य के जीवन पर भी लागू होती है। हम सभी अपने अपने जीवन में अपने पारिवारिक जनों, रिश्तेदारों और संगी साथियों से भावनात्मक रूप से जुड़ होते है, जिनका जाना हमें भीतर तक आहत कर जाता है लेकिन ऐसी विषम परिस्थितियों में अपने जानकारों और परिचितों से मिलने वाली संवेदनाएं हमें धीरे धीरे दु:ख की इस अवस्था से बाहर निकलने में मदद करती हैं।
साथियों के सुख-दुख में खड़े रहने के इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी, चंदौली के संकल्पित एवं जुझारू नेता सूर्यमुनि तिवारी जी आज विधानसभा चकिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत उरगांव में श्री अशोक उपाध्याय जी के यहां उनकी पूजनीय माता जी के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने दिवगंत माताजी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन भेंट किए और साथ ही अशोक जी से बात करके उन्हें सांत्वना प्रकट की। इस मौके पर सूर्यमुनि जी के साथ सहयोगीजन भी उपस्थित रहे और सभी ने ईश्वर से दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।