पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के नेता सूर्यमुनि जी ने बताया कि आज सतना, मध्य प्रदेश में लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी से स्नेहिंल भेंट मुलाकात किया। शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के वर्तमान राज्य के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता हैं।
शिवराज सिंह जी मध्यप्रदेश मे सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री के रूप मे कार्यभार संभालने वाले पहले मुख्यमंत्री है, शिवराज जी ने 13 वर्ष 17 दिन का मुख्यमंत्री का कार्यभार सम्भाला है, और वर्तमान मे भी वह 15 महिने के बाद फिर मे मुख्यमंत्री के पद का दोबारा निर्वाह कर रहे है। इसके अलावा मध्य प्रदेश मे सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड भी उन्होने अपने नाम कर लिया है। 23 मार्च को शिवराज जी ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।