आप सभी को आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम के परम उत्सव हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं..!! हरितालिका तीज का पर्व सनातन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश समेत भारत के कई उत्तर पूर्वी राज्यों में इस पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाओं के लिए यह पर्व विशेष माना गया है, क्योंकि इस दिन वह अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। इस दिन भक्त भगवान शिव, माता पार्वती तथा श्री गणेश की विधिवत तरीके से पूजा करने का विधान है।