पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सकलडीहा चंदौली के नेता सूर्यमुनि तिवारी जी ने बताया कि आज विधानसभा सैयदराजा, विकास खण्ड बरहनी के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में लोकप्रिय विकासपुरूष सांसद चंदौली व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार माननीय डॉक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय जी के साथ हमारा संकल्प विकसित भारत - विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान की। आदरणीय मंत्री जी ने सभी को आदर्श नागरिक के दायित्वों का निर्वहन कर राष्ट्र को विकसित बनाने में सहभागिता का शपथ दिलाया।