पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सकलडीहा चंदौली के नेता सूर्यमुनि तिवारी जी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश की पुण्यभूमि काशी में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वर्वेद महामंदिर का दर्शन एवं लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश का ऐतिहासिक विकास सुनिश्चित होने के साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को अभूतपूर्व वैश्विक प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है।
स्वर्वेद महामंदिर इतिहास व संस्कृति का जीवंत उदाहरण एवं भारत के सामाजिक और आध्यात्मिक सामर्थ्य का आधुनिक प्रतीक है। महर्षि सदाफलदेव जी की शिक्षा और उपदेशों से अलंकृत इस मंदिर की भव्यता व दिव्यता, ज्ञान एवं तप की भूमि काशी में आध्यात्मिक पर्यटन और आत्मकल्याण के नए द्वार खोलेगी।