विगत दिवस चंदौली से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सूर्यमुनि तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से मिलकर शिष्टाचार भेंट की। जहां इस अवसर पर उन्होंने अपने चंदौली जिले की बिजली, सिंचाई संबंधित समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। तभी डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय जी ने आश्वाशन देते हुए बोले कि जिले में उत्पन्न समस्याओं के लिए विद्युत एवं सिंचाई विभाग से संपर्क कर उन्हें जल्द से जल्द निवारण करवाएंगे.
बताते चलें कि महेंद्र नाथ पांडेय एक कुशल भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। जो की भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। जिसके साथ साथ वे भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद है। इसके उपरांत 2014 में वे उत्तर प्रदेश से चंदौली सीट से चुनाव लड़कर निर्वाचित भी हुए। जिसके बाद वे पुनः 2019 में 17वीं लोकसभा में चंदौली से दोबारा सांसद चुने गए। इस समय वर्तमान स्थिति में वे उत्तर प्रदेश राज्य के उद्योग मंत्री है। वहीं भेंटवार्ता के इस विशेष मौके पर, सूर्यमुनि तिवारी के साथ भाजपा के कई सदस्य एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति माननीय रही।