नारी गौरव है, स्वाभिमान है,
नारी शक्ति है, सम्मान है,
नारी से ही रचा ये विधान है...!!!
चंदौली, उत्तर प्रदेश के जनसेवक सूर्यमुनि तिवारी जी ने बताया कि आज विधानसभा सकलडीहा के खड़ेहरा में शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क "शक्ति सम्मान समारोह" में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर उपस्थित समस्त नारी शक्ति को संबोधित किया तथा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया व सम्मानित भी किया.
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में महिला स्वयं सहायता समूह आज महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांति का केंद्र बन चुका है.