सुर्यमुनि तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की विचारधारा से प्रेरित एक जनआंदोलन है। उन्होंने स्वयं को विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक संगठन का एक साधारण कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि यही पहचान उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करती है। उनके अनुसार स्थापना दिवस जैसे अवसर कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल भावना, समर्पण और सेवा भाव को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास, जनसंपर्क और समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बनाना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।