अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक एवं संस्कार आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अनुशासन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष बल देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सूर्य मुनि तिवारी जी ने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों और सहयोगियों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वाराणसी गुरुकुल सीजन-07 विद्यार्थियों में प्रतिभा विकास, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रभावी मंच साबित होगा।