सूर्य मुनि तिवारी जी ने अपने संदेश में कहा कि पार्टी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को आधार बनाकर समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने बताया कि संगठन की शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आती है, जो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संगठन विस्तार का अवसर है। इस मौके पर सामाजिक समरसता, स्वच्छता, जनसंपर्क और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। सूर्य मुनि तिवारी जी ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए संगठन के कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहेंगे।