सूर्यमुनि तिवारी आज रमना, वाराणसी में अपने पैतृक ग्राम बबुरी निवासी बड़े भाई श्री विनोद तिवारी (उत्तर प्रदेश पुलिस) के नवनिर्मित भवन के गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर परिवारजन, मित्रगण एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नए गृह के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि नया घर परिवार के लिए नई ऊर्जा, आशा और समृद्धि का प्रतीक होता है।
उन्होंने उल्लेख किया कि लखनऊ प्रवास के दौरान विनोद तिवारी का स्नेहिल सहयोग सदैव प्राप्त होता रहा है, जो आत्मीय संबंधों की मजबूत कड़ी को दर्शाता है। सूर्यमुनि तिवारी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह नया गृह परिवार के लिए सुख, शांति और समृद्धि का केंद्र बने तथा सभी सदस्यों के जीवन में निरंतर प्रगति और खुशहाली लेकर आए।


