सूर्यमुनि तिवारी ने दैनिक जागरण के पत्रकार एवं सत्यम चिल्ड्रन एकेडमी के डायरेक्टर आशीष विद्यार्थी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पत्रकारिता और शिक्षा दोनों ही समाज के निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, और आशीष विद्यार्थी जी इन दोनों क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।सूर्यमुनि तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि समाज में सकारात्मक सोच और जिम्मेदार पत्रकारिता का विशेष महत्व है। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर उन्होंने आशीष विद्यार्थी जी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की कामना की।