सूर्यमुनि तिवारी ने बिहार के विधानसभा क्षेत्र मोहनियां अंतर्गत ग्राम अमेठ में छोटे भाई अंशु चतुर्वेदी जी की पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन का समाचार प्राप्त होते ही उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर सूर्यमुनि तिवारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवारजनों को ढांढस बंधाया।
सूर्यमुनि तिवारी जी ने कहा कि मातृशक्ति का स्थान परिवार में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और उनका जाना अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।