बीते दिवस रविवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर चंदौली विधानसभा मुगलसराय के ग्राम परोरवा में निवासी दिनेश मिश्रा के यहां संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन विधिवत हवन पूजन के साथ किया गया। जहां इस दौरान आमंत्रणस्वरूप कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि के रूप में चंदौली से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सूर्यमुनि तिवारी शामिल हुए।
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कार्यक्रम में कीर्तन मंडली की ओर से उन्हे अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। जिसके उपरांत उन्होंने श्रद्धा के साथ भगवान राम सीता और हनुमान के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए, उन्हे नमन किया। इसके बाद पंडितो ने संगीतमय रामायण का पाठ आरंभ किया। जहां सूर्यमुनि तिवारी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राम भक्तो की मांग देखते हुए, जनकल्याण हेतु यह पाठ आयोजित किया गया है।
बताते चलें कि इस दौरान रामायण पाठ के उपरांत सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। जिसके बाद आयोजन स्थल पर विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। वहीं इस विशेष मौके पर, सूर्यमुनि तिवारी के साथ भाजपा पार्टी के अन्य सदस्य एवं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित तमाम भक्तो की उपस्थिति विद्यमान रही।