कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अमर शहीद चंदन राय जी का बलिदान केवल इतिहास की घटना नहीं है, बल्कि वह देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रप्रेम, त्याग और कर्तव्यबोध का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीरों की शहादत से ही देश की एकता, संप्रभुता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है, इसलिए उनका स्मरण करना और उनके आदर्शों को अपनाना हम सभी का दायित्व है।
इस पावन अवसर पर अमर बलिदानियों के परिजनों का सम्मान किया गया तथा जनपद चन्दौली के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जिस संकल्प और तप से वीरों ने मातृभूमि की रक्षा की, उसी लगन और मेहनत से देश का भविष्य भी गढ़ा जाएगा। अंत में “वीर अमर रहें” और “जय हिंद” के नारों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।