इस आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य मुनि तिवारी की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जनसेवा, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत करने पर भी बल दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

