इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी और जनप्रतिनिधि सूर्य मुनि तिवारी ने डॉ. अभिमन्यु पांडेय को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, शोध और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना गर्व की बात है।
ऐसे सम्मान से क्षेत्र की प्रतिभाओं को नई दिशा मिलती है और युवाओं में आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होता है। सूर्य मुनि तिवारी ने आशा व्यक्त की कि डॉ. अभिमन्यु पांडेय भविष्य में भी अपने कार्यों से देश और समाज का नाम रोशन करते रहेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान का क्षण बताया।

