कार्यक्रम के क्रम में उन्होंने ग्राम सभा बैराठ में बूथ अध्यक्ष राजेंद्र गिरी के यहां पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ग्राम सभा बल्लीपुर में अनिल सिंह, हरधन जुड़ा में मनोज सिंह तथा चहनिया में संतोष खरवार के परिवार से मुलाकात की। इसी क्रम में अमरीपुर में अजय पांडेय, सकलडीहा कस्बा में डॉ. अरुण स्वामी तथा ग्राम सभा धरहरा में राकेश पांडेय के यहां जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
आगे बढ़ते हुए सूर्य मुनि तिवारी ने ग्राम सभा कटहरा में टुनटुन पांडेय, खड़ेहरा में गोपाल यादव तथा इब्राहिमपुर में प्रदीप पांडेय के परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे सभी परिवारों के साथ खड़े हैं। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।


