कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और भारतीय संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को वर्तमान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर सूर्य मुनि तिवारी ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का जीवन समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और संविधान के आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

